ePaper

‘पद्मावती'' के लिए 11 करोड़ रुपये लेंगी दीपिका पादुकोण, जानें पूरा सच ?

Updated at : 31 Aug 2016 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
‘पद्मावती'' के लिए 11 करोड़ रुपये लेंगी दीपिका पादुकोण, जानें पूरा सच ?

फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के प्रवक्‍ता से उन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका ने आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के लिए 11 करोड़ रुपये की फीस ली है. प्रवक्‍ता का कहना है कि ये खबरें पूरी तरह से गलत है. दरअसल ऐसा कहा जा रहा था […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के प्रवक्‍ता से उन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका ने आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के लिए 11 करोड़ रुपये की फीस ली है. प्रवक्‍ता का कहना है कि ये खबरें पूरी तरह से गलत है. दरअसल ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका को भंसाली की इस फिल्‍म के लिए 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

खबरों की मानें तो दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री हैं. हाल ही में वे हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: Return of Xander Cage’ की शूटिंग कर लौटीं हैं. दीपिका के विदेश लौटने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि उन्‍होंने अपनी फीस बढा ली है और ‘पद्मावती’ के लिए 11 करोड़ रुपये लिये हैं.

अब भंसाली के प्रवक्‍ता का कहना है कि,’ फिल्‍म के कलाकारों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें बिल्‍कुल गलत हैं. ऐसी खबरें पूरी तरह से निराधार हैं.’ बता दें कि दीपिका इससे पहले भंसाली की दो फिल्‍में ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम कर चुके हैं.

undefined

हाल ही में दीपिका लैक्‍मे फैशन वीक के दौरान नजर आई थी. इस दौरान वे अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर संग बातचीत करती दिखीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola