ePaper

करिश्‍मा ने दी प्रेग्‍नेंट बहन करीना को ये खास सलाह

Updated at : 30 Aug 2016 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
करिश्‍मा ने दी प्रेग्‍नेंट बहन करीना को ये खास सलाह

अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर एकदूसरे को अचछी तरह से समझती हैं और ख्‍याल भी रखती हैं. करीना प्रेग्‍नेंट हैं और मां बनने की तैयारी रही है ऐसे में एक बहन होने के नाते करिश्‍मा ने उन्‍हें एक नेक सलाह दी है. बता दें कि दोनों एकदूसरे से बेहद प्‍यार करती हैं और किसी […]

विज्ञापन

अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर एकदूसरे को अचछी तरह से समझती हैं और ख्‍याल भी रखती हैं. करीना प्रेग्‍नेंट हैं और मां बनने की तैयारी रही है ऐसे में एक बहन होने के नाते करिश्‍मा ने उन्‍हें एक नेक सलाह दी है. बता दें कि दोनों एकदूसरे से बेहद प्‍यार करती हैं और किसी भी परिस्थिति में एकदूसरे को साथ नहीं छोड़तीं.

करिश्‍मा खुद भी दो बच्‍चों की मां हैं. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उन्‍होंने करीना को क्‍या सलाह दी है? इस बात का जवाब देते हुए करिश्‍मा ने कहा,’ मेरी उन्‍हें (करीना) को यही सलाह है वो किसी और की सलाह न मांगे, क्‍योंकि सभी महिलाओं के पास एक प्रेग्‍नेंट महिला के लिए बहुत सलाह होती है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरा मानना है कि आप उस दौरान अपनी समझ से ही बहुत कुछ सीख जाते हैं. प्रेग्‍नेंसी के दौरान जो अनुभव होता है वह खुद ही बहुत कुछ सीखा जाता है.’ हाल ही में करीना ने लैक्‍मे फैशन वीक के दौरना बेबी बंप के साथ रैंपवॉक किया था. इस दौरान वे भावुक हो गई थी. इस पल को उन्‍होंने एक खास पल बताया.

बता दें कि करीना और सैफ अली खान पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि करीना दिसंबर माह में मां बननेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola