ePaper

तो इन चीजों से डिजायनिंग के लिए प्रेरित होती हैं गौरी खान

Updated at : 29 Aug 2016 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
तो इन चीजों से डिजायनिंग के लिए प्रेरित होती हैं गौरी खान

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने एक डिजायनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका कहना है कि उन्‍हें कई चीजों से प्रेरणा मिलती है, जिसकी वजह से वे अपने डिजाइन्‍स के जरिये अपना नजरिया बयां करती है. गौरी ने ‘मैं हूं न’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘माई नेम इज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने एक डिजायनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका कहना है कि उन्‍हें कई चीजों से प्रेरणा मिलती है, जिसकी वजह से वे अपने डिजाइन्‍स के जरिये अपना नजरिया बयां करती है. गौरी ने ‘मैं हूं न’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी कई फिल्‍मों को प्रोडयूस किया है.

गौरी ने बताया,’ मैं डिजाइनिंग को लेकर पूरी तरह समर्पित हूं. मुझे खाली कमरे में घूमना और कई अलग-अलग जगहों की यात्रा करना बहुत पसंद है, जिससे मुझे डिजाइन की प्रेरणा मिलती है.’ बता दें गौरी रविवार को गुड़गांव में मर्सिडीज बेंज लक्‍स ड्राईव के कार्यक्रम का हिस्‍सा थी.

https://www.instagram.com/p/BJpffP0j_GC/

गौरी खान एक इंटीरियर डिजायनर होने के साथ-साथ एक फैशन डिजायनर के रूप में भी अपनी जगह बनाई है. वर्ष 2008 में गौरी वोग मैगजीन के कवर पेज में नजर आई थी. वोग मैगजीन ने उन्‍हें ‘फर्स्‍ट लेडी ऑफ बॉलीवुड’ कहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola