अमेरिका में ‘सिमरन'' के लिए तैयारी कर रही हैं कंगना रनौत, PHOTOS
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इनदिनों अमेरिका में हैं जहां वे अपनी आनेवाली फिल्म ‘सिमरन’ की तैयारी कर रही हैं. हंसल मेहता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में कंगना एक गुजराती अप्रवासी भारतीय की भूमिका में होंगी. इस किरदार को लेकर कंगना खासा उत्साहित हैं. सूत्रों ने बताया कि वह (कंगना) ‘सिमरन’ के लिए […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इनदिनों अमेरिका में हैं जहां वे अपनी आनेवाली फिल्म ‘सिमरन’ की तैयारी कर रही हैं. हंसल मेहता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में कंगना एक गुजराती अप्रवासी भारतीय की भूमिका में होंगी. इस किरदार को लेकर कंगना खासा उत्साहित हैं.
सूत्रों ने बताया कि वह (कंगना) ‘सिमरन’ के लिए अपनी टोह ले रही हैं और हंसल मेहता और टीम के साथ कार्यशाला में हिस्सा ले रही हैं. वह अभी अटलांटा में हैं और बारीकियों को सही करने के लिए होटल स्टॉफ के साथ बैठक कर रही हैं.
https://twitter.com/Rangoli_A/status/769542296757035008
‘क्वीन’ की अभिनेत्री 24 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना हुई थीं और एक सितंबर को मुंबई लौटेंगी. ‘सिमरन’ एक लडकी, उसकी महत्वाकांक्षा और उसके अपराध के दलदल में फंसने की कहानी है. सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग सितंबर के अंत में शुरू होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










