अरशद ने किया अक्षय को रिप्‍लेस, ‘आंखें 2'' की स्‍टार-कास्‍ट फाइनल

Updated at : 18 Aug 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
अरशद ने किया अक्षय को रिप्‍लेस, ‘आंखें 2'' की स्‍टार-कास्‍ट फाइनल

पिछले काफी दिनों से ‘आंखें 2’ को लेकर कई चर्चाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच फैंस को सरप्राइज देते हुए 17 जुलाई की रात को मुंबई में एक इवेंट के दौरान फिल्‍म का प्रोमो रिलीज कर दिया गया. वर्ष 2002 की फिल्‍म ‘आंखें’ की तरह इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन लीड रोल में होंगे. […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से ‘आंखें 2’ को लेकर कई चर्चाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच फैंस को सरप्राइज देते हुए 17 जुलाई की रात को मुंबई में एक इवेंट के दौरान फिल्‍म का प्रोमो रिलीज कर दिया गया. वर्ष 2002 की फिल्‍म ‘आंखें’ की तरह इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन लीड रोल में होंगे.

वहीं तीन नेत्रहीनों के किरदार में अनिल कपूर, अरशद वारसी और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. वहीं सुष्‍मिता सेन की जगह इलियाना डिक्रूज ने ले ली है. सीक्‍वल फिल्‍म में एक और खास कलाकार है जिसका खुलासा अ‍भी नहीं किया गया है.

undefined

इसी फिल्‍म से दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म के गानों को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है. प्रोड्यूसर गौरांग दोषी और डायरेक्टर अनीस बज्‍मी की यह फिल्‍म रॉबरी पर आधारित होगी, लेकिन बैंक में नहीं बल्कि कसीनो में.

undefined

प्रोमो इवेंट के दौरान अमिताभ, वारसी और रेजिना ने परफॉर्म किया. वहीं अर्जुन रामपाल का कहना है कि उन्‍होंने इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पढ़ने के 5 मिनट बाद ही हां कह दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola