इस अभिनेता संग काम करने को बेहद उत्साहित हैं जरीन खान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान हाल ही म्यूजिक वीडियो ‘प्यार मांगा है’ में नजर आई थी. अली फजल संग उन्होंने कई इंटीमेंट सीन दिये थे. वहीं अब वे आगामी फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में अभिनेता इरफान खान संग काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. वर्ष की शुरुआत में, निर्देशक साई कबीर ने पुष्टि की थी […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान हाल ही म्यूजिक वीडियो ‘प्यार मांगा है’ में नजर आई थी. अली फजल संग उन्होंने कई इंटीमेंट सीन दिये थे. वहीं अब वे आगामी फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में अभिनेता इरफान खान संग काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं.
वर्ष की शुरुआत में, निर्देशक साई कबीर ने पुष्टि की थी कि फिल्म में कंगना रनौत की जगह अब ‘हेट स्टोरी 3′ की स्टार ने ली है. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि जरीन ने फिल्म छोड दी है.
जब इस बारे में जरीन से पूछा गया, तब उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानती मेरे बारे में यह खबर कहां से आई. एक समारोह में किसी ने इस बारे में मुझसे पूछने की कोशिश की थी और मैंने कहा था, ‘मैं इस संबंध में बाद में बात करुंगी, इस पर बात करने का यह अवसर नहीं है. फिर यह खबर आई कि ‘वह इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं’.’ उ
उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि मैंने कभी यह भी नहीं कहा था कि मैं फिल्म में काम कर रही हूं. निर्देशक ने कहा था कि मैं इस फिल्म में काम कर रही हूं.’ ‘डिवाइन लवर्स’ में 29 वर्षीया अभिनेत्री पहली बार इरफान खान के साथ नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




