‘ठग'' पर आमिर खान की साधी चुप्पी लेकिन करना चाहते हैं बिग बी के संग काम

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ‘ठग’ फिल्म में साथ काम करेंगे. लेकिन आमिर का इस बारे में कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. ऐसी खबरे हैं कि आमिर ने विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग’ के लिए हामी भर दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ‘ठग’ फिल्म में साथ काम करेंगे. लेकिन आमिर का इस बारे में कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. ऐसी खबरे हैं कि आमिर ने विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग’ के लिए हामी भर दी है.
ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी उनके साथ काम कर सकते हैं. आमिर ने इन खबरों के बारे में कहा, ‘अभी फिल्म के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन अगर मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को मिलेगा तो यह एक बडी बात है.’
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं बच्चन का बहुत बडा प्रशंसक हूं और उनकी फिल्में देखते हुए ही बडा हुआ हूं. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा तो यह सपने के सच होने जैसा होगा.’
आचार्य इससे पहले आमिर के साथ ‘धूम 3′ में काम कर चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. आमिर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म दिसंबर में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




