ePaper

सलमान की शादी पर बोले सलीम खान,‘ खुदा भी नहीं जानता...''

Updated at : 13 Aug 2016 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की शादी पर बोले सलीम खान,‘ खुदा भी नहीं जानता...''

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की शादी की तारीख हमेशा चर्चा का विषय रही है. उनके फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान कब शादी करेंगे. वहींउनके पिता सलीम खान का कहना है कि खुदा भी नही जानता कि उनका बेटा कब शादी करेगा. जाने माने पटकथा लेखक 80 वर्षीय सलीम खान से कभी कभी उनके बेटी […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की शादी की तारीख हमेशा चर्चा का विषय रही है. उनके फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान कब शादी करेंगे. वहींउनके पिता सलीम खान का कहना है कि खुदा भी नही जानता कि उनका बेटा कब शादी करेगा.

जाने माने पटकथा लेखक 80 वर्षीय सलीम खान से कभी कभी उनके बेटी की शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है. उन्होंने ट्वीटर पर घोषणा की है कि वह एक रेडियो शो की मेजबानी करेंगे लेकिन उन्होंने अपने फौलोअर्स से ‘सुलतान’ के अभिनेता की शादी को लेकर सवाल नहीं पूछने का आग्रह किया.

सलीम ने ट्वीट किया, ‘… सलमान कब शादी करेगा इसके अलावा आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. खुदा भी यह नहीं जानता.’ ‘शोले’ के पटकथा लेखक ‘70 एमएम शो’ कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे जो हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा.

ऐसी खबरें हैं कि सलमान नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं. खबरों के मुताबिक वह रोमानिया की एंकर लुलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola