बॉक्स ऑफिस की दौड में ‘मोहनजो दारो'' से आगे है ‘रुस्तम''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘रुस्तम’ को रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजो दारो’ की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है. ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अक्षय कुमार अभिनीत अदालती कार्यवाहियों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को आशुतोष गोवारिकर-निर्देशित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की तुलना में समीक्षकों और दर्शकों […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘रुस्तम’ को रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजो दारो’ की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है. ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अक्षय कुमार अभिनीत अदालती कार्यवाहियों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को आशुतोष गोवारिकर-निर्देशित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की तुलना में समीक्षकों और दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है.
फिल्म वितरक राजेश थडानी ने बताया, ‘‘फिल्म ‘रुस्तम’ आगे चल रही है… यह ‘मोहनजो दारो’ से बेहतर कर रही है. इसे समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इस फिल्म को अधि पसंद कर रहे हैं. ‘मोहनजो दारो’ दर्शकों को अपनी ओर अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है, जबकि ‘रुस्तम’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है.’ थडानी के अनुसार, शुरुआती दिन ‘रुस्तम’ 12 से 13 करोड रुपये के आंकडे को छू सकती है और ‘मोहनजो दारो’ का आंकडा सात से आठ करोड रुपये तक रह सकता है.‘रुस्तम’ के एम नानावटी मामले पर आधारित है, जबकि गोवारिकर की ‘मोहनजो दारो’ सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










