ePaper

सगाई की खबरों पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें कौन हैं बंटी सचदेव ?

Updated at : 12 Aug 2016 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
सगाई की खबरों पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें कौन हैं बंटी सचदेव ?

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में ऐसी चर्चाएं थी कि सोनाक्षी ने सगाई के लिए हामी भर दी है और जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधनेवाली हैं. अब ‘दबंग गर्ल’ ने ऐसी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. सोनाक्षी ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में ऐसी चर्चाएं थी कि सोनाक्षी ने सगाई के लिए हामी भर दी है और जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधनेवाली हैं. अब ‘दबंग गर्ल’ ने ऐसी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा,’ धन्‍यवाद…मेरी फैमिली और मेरे दोस्‍तों को मेरा फ्यूचर प्‍लान बताने के लिए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. कृपया ऐसी खबरों को प्रकाशित करना तुरंत बंद कर दें.’

कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी और बंटी की एक पार्टी तस्‍वीर सामने आई थी जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों फिर साथ हो गये हैं. बंटी अभिनेता सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के भाई हैं.

सोनाक्षी और बंटी के अफेयर के चर्चे वर्ष 2012 में तब शुरू हुए थे जब उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया था. हालांकि दोनों ने इस बात को कभी स्‍वीकारा नहीं है. बंटी हाल ही सोनाक्षी के 29वें बर्थडे पर भी दिखे थे.

वहीं बंटी सचदेव सोनाक्षी से पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं. वे विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर्स के मैनेजर भी रह चुके हैं.

वहीं सोनाक्षी के प्रोफेशनल लाईफ के बारे में बात करें तो वे फिलहाल ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. ‘अकीरा’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ था जिसमें वे शानदार एक्‍शन सीन करती नजर आ रही है वहीं ‘फोर्स 2’ में वे जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola