ट्रेलर जारी होने के साथ ही आलोचना के लिए तैयार था: आशुतोष गोवारिकर

नयी दिल्ली: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित तीन फिल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ का ट्रेलर जारी होने के बाद इसे मिल रही प्रतिक्रिया से एक निर्देशक के तौर पर बिल्कुल हैरान नहीं हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इतिहासविदों की आलोचना को लेकर पहले से तैयार थे. रितिक रोशन-पूजा हेगडे अभिनीत यह […]
नयी दिल्ली: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित तीन फिल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ का ट्रेलर जारी होने के बाद इसे मिल रही प्रतिक्रिया से एक निर्देशक के तौर पर बिल्कुल हैरान नहीं हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इतिहासविदों की आलोचना को लेकर पहले से तैयार थे.
रितिक रोशन-पूजा हेगडे अभिनीत यह फिल्म आज रिलीज हो गई है. गोवारिकर को विश्वास है कि लोग जब फिल्म देखकर बाहर आएंगे तो उन्हें उनके ‘बडे सवालों’ के जवाब जरुर मिलेंगे.
गोवारिकर ने कहा, ‘‘मोहनजोदड़ो’ के बारे में बात करना थोडा मुश्किल है. कहानी के बारे में बात करने से पहले मैं बता दूं कि हमें एक प्रागैतिहासिक शहर बसाना पडा. मैं बमुश्किल ही तैयार था। मैं जानता था कि लोगों को आपत्तियां होंगी.’
निर्देशक (52) को फिल्म ‘जोधा अकबर’ के निर्माण के दौरान कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




