ePaper

‘एम.एस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

Updated at : 11 Aug 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
‘एम.एस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

नयी दिल्ली : ‘एम.एस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया. क्रिकेट प्रशंसक और धौनी के फैन को कब से इस फिल्म के टीजर का इंतजार था. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी. महेंद्र सिंह धौनी ने मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लांच किया. धौनी ने सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर लांच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘एम.एस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया. क्रिकेट प्रशंसक और धौनी के फैन को कब से इस फिल्म के टीजर का इंतजार था. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

महेंद्र सिंह धौनी ने मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लांच किया. धौनी ने सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर लांच की जानकारी दी है. फिल्म के कई हिस्से को झारखंड के कई जगहों पर फिल्माया गया है जिनमें रांची, धनबाद, बोकारो के कई लोकेशन शामिल है. फिल्म को वैसे रियल लोकेशन पर फिल्माया गया है जहां से धौनी का रिश्ता है.

इस फिल्म के जरिये धौनी की उस कहानी को दर्शक जान पायेंगे जो अबतक अनकही है. धौनी ने स्ट्रगल का एक लंबा वक्त देखा है. इस दौरान कई ऐसे पड़ाव थे जहां धौनी ज्यादा देर नहीं रूके. उनके पिता धौनी के टीटी बनने से खुश थे लेकिन धौनी को अपनी मंजिल कहीं और नजर आ रही थी. फिल्म के ट्रेलर से उसकी कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है. धौनी ने फिल्म के प्रचार के लिए भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.धौनी कई शहरों में अबतक अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola