‘मोहनजो दारो'' फिल्म के निर्देशक ने कहा, आलोचना के लिए पहले से तैयार था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित तीन फिल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजो दारो’ का ट्रेलर जारी होने के बाद इसे मिल रही प्रतिक्रिया से एक निर्देशक के तौर पर बिल्कुल हैरान नहीं हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इतिहासविदों की आलोचना को लेकर पहले से तैयार थे. ऋतिक रोशन-पूजा हेगडे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित तीन फिल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजो दारो’ का ट्रेलर जारी होने के बाद इसे मिल रही प्रतिक्रिया से एक निर्देशक के तौर पर बिल्कुल हैरान नहीं हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इतिहासविदों की आलोचना को लेकर पहले से तैयार थे. ऋतिक रोशन-पूजा हेगडे अभिनीत यह फिल्म कल रिलीज होगी और गोवारिकर को विश्वास है कि लोग जब फिल्म देखकर बाहर आएंगे तो उन्हें उनके ‘‘बडे सवालों’ के जवाब जरुर मिलेंगे.
गोवारिकर ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘‘मोहनजो-दारो’ के बारे में बात करना थोडा मुश्किल है. कहानी के बारे में बात करने से पहले मैं बता दूं कि हमें एक प्रागैतिहासिक शहर बसाना पडा. मैं बमुश्किल ही तैयार था. मैं जानता था कि लोगों को आपत्तियां होंगी .’ निर्देशक :52: को फिल्म ‘जोधा अकबर’ के निर्माण के दौरान कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










