ePaper

गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ लेह रवाना हूए सलमान, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे

Updated at : 10 Aug 2016 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ लेह रवाना हूए सलमान, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे

सलमान खान इनदिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ कई बार देखे जाते हैं. अब खबरें आ रही है कि दोनों लेह रवाना हो गये हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट‍ किये गये. बता दें कि सलमान लद्दाख में कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू करने जा […]

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ कई बार देखे जाते हैं. अब खबरें आ रही है कि दोनों लेह रवाना हो गये हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट‍ किये गये. बता दें कि सलमान लद्दाख में कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं.

आपको बता दें कि यह दोनों की मो‍हब्‍बत का मामला नहीं हैं दरअसल यूलिया भी शूटिंग करने आई है. लेकिन उनका ‘ट्यूबलाइट’ से कोई लेना-देना नहीं है वो तो अपनी एक डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म की शूटिंग करनेवाली हैं. वहीं शूटिंग के साथ-साथ वे यहां की खूबसूरत वादियों का भी आनंद उठायेंगी.

दोनों यहां आये एकसाथ है लेकिन अलग-अलग प्रोजेक्‍ट को लेकर. दरअसल सलमान जब भी यूलिया के साथ होते है तो वे सुर्खियों पर छाये रहते हैं. उनके फैंस जानना चाहते है कि सलमान अपनी लवलाईफ के बारे में क्‍या सोच रहे हैं.

खैर सलमान की लवलाईफ से हटकर बात करें तो ‘ट्यूबलाइट’ में दबंग खान एक ऐसा किरदार निभानेवाले हैं जो उन्‍होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया. फिल्‍म के लिए लीड एक्‍ट्रेस के लिए परिणिति चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था लेकिन फिलहाल किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola