बोले अमिताभ,‘रेप जैसे अपराधों से देश को मुक्ति मिले, यही मेरी...''

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘पिंक’ का ट्रैलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया है. वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए बिग बी ने कहा इस देश को बलात्कार जैसे अपराधों से मुक्ति मिले, यही मेरी कामना है. स्वतंत्रता दिवस के लिए उनकी कामना के […]
मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘पिंक’ का ट्रैलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया है. वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए बिग बी ने कहा इस देश को बलात्कार जैसे अपराधों से मुक्ति मिले, यही मेरी कामना है.
स्वतंत्रता दिवस के लिए उनकी कामना के बारे में पूछे जाने पर बच्चन ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत बलात्कार जैसे अपराधों से मुक्त हो.’ वह अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे. इस फिल्म में उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई है.
उन्होंने अपने किरदार के बारे में कहा, ‘मैं अपने लेखक और निर्देशक के शोध से गुजरा. सेट पर हमारे मार्गदर्शन के लिए एक वकील था, जिसने बोलने के तौर तरीके और अन्य बातें बतायी. हमने बिल्कुल स्वभाविक तरीके से अदालत का दृश्य पैदा करने का प्रयास किया और यह फिल्म के मिजाज को बढाता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




