बाकी पोस्‍टर्स की तरह ही इस पोस्‍टर में भी किस करते दिखे रणवीर-वाणी, देखें तस्‍वीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2016 3:41 PM

विज्ञापन

आदित्‍य चोपड़ा की आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से यह चर्चाओं में हैं. कभी शूटिंग के खूबसूरत लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्‍म के लीड जोड़ी रणवीर सिंह और वाणी कपूर के किसिंग सीन को लेकर. एकबार फिर दोनों का हॉट लुक दर्शकों को हैरान करनेवाला हैं. हाल ही […]

विज्ञापन

आदित्‍य चोपड़ा की आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से यह चर्चाओं में हैं. कभी शूटिंग के खूबसूरत लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्‍म के लीड जोड़ी रणवीर सिंह और वाणी कपूर के किसिंग सीन को लेकर. एकबार फिर दोनों का हॉट लुक दर्शकों को हैरान करनेवाला हैं.

हाल ही में फिल्‍म का एक और पोस्‍टर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री शानदार लग रही है. इस पोस्‍टर में रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे है और वाणी को स्‍मूच कर रहे हैं. रणवीर ने पोसटर के साथ कैप्‍शन में लिखा,’ फ्रेंच वाटर्स, देसी किसेज.’

इससे पहले भी फिल्‍म के कई पोस्‍टर्स रिलीज हुए है जिसमें दोनों एकदूसरे को लिपकिस करते नजर आ रहे हैं. इन पोस्‍टर्स को देखकर फिल्म का टाईटल बिल्‍कुल सटीक लग रहा है. दोनो बेफिक्र होकर बस एकदूसरे में खोये हैं.

दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्‍म में पहली एकसाथ नजर आयेंगे. जो भी हो दोनों की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है और दर्शक भी इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola