ePaper

‘रुस्तम'' की यूएसपी है महिला का विवाहेत्‍तर संबंध में होना: अक्षय कुमार

Updated at : 09 Aug 2016 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
‘रुस्तम'' की यूएसपी है महिला का विवाहेत्‍तर संबंध में होना: अक्षय कुमार

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में एक महिला का विवाहेतर संबंध में होना फिल्म की खासियत है. संबंधों में नए आयाम को दर्शाती इस फिल्म में अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिकाओं में हैं. अपराध की पृष्ठभूमि पर बनी रहस्य एवं रोमांच से भरपूर फिल्म ‘रुस्तम’ नौसेना के […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में एक महिला का विवाहेतर संबंध में होना फिल्म की खासियत है. संबंधों में नए आयाम को दर्शाती इस फिल्म में अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिकाओं में हैं.

अपराध की पृष्ठभूमि पर बनी रहस्य एवं रोमांच से भरपूर फिल्म ‘रुस्तम’ नौसेना के अधिकारी के एम नानावटी की असल जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की कोशिश करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर किसी हिन्दी फिल्म में एक पुरुष के विवाहेत्‍तर सम्बंध को दिखाया जाता है और उसकी पत्नी माफ कर उसे अपना लेती है और फिर वे खुशी-खुशी जीवन बिताते हैं. लेकिन ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसमें कोई महिला विवाहेत्‍तर सम्बंध में हो और वह माफी के लिए कहे और फिर पति यह फैसला करे कि उसे माफ करना है या नहीं.’

अक्षय ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यही बात फिल्म की यूएसपी है. कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता कि वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं होता है.’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को रिलीज होगी.

फिल्म में अक्षय अपने कॅरियर में पहली बार नौसेना के अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे. उन्होंने कहा, ‘भारतीय नौसेना के नियमों के बारे में जानने के लिए मैंने ना कोई किताब पढी, ना कुछ विशेष सीखा और ना ही नौसेना में किसी से मिला.’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, सलामी देने, बैज धारण करने, चाल-ढाल और वर्दी पहनने जैसी तमाम चीजों की बारिकियों के बारे में नौसेना के एक अधिकारी हमें बताते थे और वर्दी धारण करने के बाद मेरी चाल ही बदल जाती थी.’

‘स्पेशल 26′ और ‘बेबी’ के बाद ‘रुस्तम’ के निर्माता नीरज पांडे के साथ अक्षय की यह तीसरी फिल्म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola