ePaper

‘नूर'' में सोनाक्षी संग काम करेंगी सनी लियोनी, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि

Updated at : 09 Aug 2016 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
‘नूर'' में सोनाक्षी संग काम करेंगी सनी लियोनी, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों आगामी फिल्‍म में ‘नूर’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब इस फिल्‍म में सोनाक्षी के अलावा सनी लियोनी भी नजर आयेंगी. इस बात की पुष्टि खुद फिल्‍म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्‍होत्रा ने कर दी है. विक्रम का कहना है कि,’ हां सनी लियोनी इस फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों आगामी फिल्‍म में ‘नूर’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब इस फिल्‍म में सोनाक्षी के अलावा सनी लियोनी भी नजर आयेंगी. इस बात की पुष्टि खुद फिल्‍म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्‍होत्रा ने कर दी है.

विक्रम का कहना है कि,’ हां सनी लियोनी इस फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में वे कुछ खास सीन्‍स में नजर आनेवाली हैं. इस किरदार को सनी लियोनी ही कर सकती हैं. जब आप फिल्‍म देखेंगे तो आपको भी कुछ ऐसा ही लगेगा.’

इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं. फिल्‍म एक क्राइम थ्रिलर फिल्‍म है. फिल्‍म इम्तियाज द्वारा लिखे गये उपन्यास ‘कराची, यूआर किलिंग मी’ पर आधारित है. सनी लियोनी फिल्म के कुछ खास सीन्‍स में दिखाई देंगी. उन्‍हें फिल्‍म में लेने का आइडिया डायरेक्‍टर्स का था.’

फिल्म की कहानी करीब 20 वर्षीय एक रिपोर्टर आएशा खान के ईद-गिर्द घूमती है जो कराची में रहती है. इस फिल्‍म में सोनाक्षी का लुक आउट हो चुका है. फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म को लेकर सोनाक्षी खासा उत्‍साहित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola