एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ को अपनी मां से लगता है डर
Updated at : 08 Aug 2016 10:58 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में एक साथ कई गुंडों की धुनाई कर सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें अपनी मां से बहुत डर लगता है.जैकी श्रॉफ और आयशा के बेटे टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के सुपरहीरो और उनके बीच केवल एक ही समानता है और […]
विज्ञापन
मुंबई: टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में एक साथ कई गुंडों की धुनाई कर सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें अपनी मां से बहुत डर लगता है.जैकी श्रॉफ और आयशा के बेटे टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के सुपरहीरो और उनके बीच केवल एक ही समानता है और वह है कि दोनों ही अपनी मां की बात सुनते हैं.
टाइगर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मैं घर से बाहर काफी काम करता हूं. मेरे घर में मेरी मां सुपर हीरो हैं. एक तरह से मैं अपने किरदार जैसा हूं. इस फिल्म का सुपरहीरो और मैं दोनों ही मां से डरते हैं. वे जो कुछ भी कहती हैं मैं वह सुनता हूं. वह मुझसे भी ताकतवर हैं.” रेमो डिसूजा की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने असाधारण क्षमताओं वाले सुपरमैन की भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




