सोहा और कुणाल ने शेयर की छुट्टी की तस्वीरें, अफवाहों पर लगा विराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान इन दिनों कोरसिया में छुट्टियां मना रहे हैं. इनका वेकशन कितनी मस्ती से बीत रहा है इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगा सकते हैं. इस्टाग्राम पर सोहा ने तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान इन दिनों कोरसिया में छुट्टियां मना रहे हैं. इनका वेकशन कितनी मस्ती से बीत रहा है इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगा सकते हैं. इस्टाग्राम पर सोहा ने तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. सोहा ने इस तस्वीर में कैप्शन दिया है "सन किस्ड".
दोनों की इस तस्वीर से उन अफवाहों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. कई फिल्मी वेबसाइट इन दोनों के मनमुटाव का दावा कर रहे थे. सोहा और कुणाल दोनों ने एक लंबे रिश्ते का बाद शादी कर ली. इस छुट्टी ने इन दोनों के रिश्तों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है. दोनों का फिल्मी करियर भी इस वक्त कुछ खास नहीं चल रहा. सोहा ने अंतिम बार घायल वन्स अगेन में दिखी थी तो कुणाल ने गुड्डु की गन में काम किया था.
अब खबर आ रही है कि दोनों एक साथ फिल्म में काम कर सकते हैं. हालांकि इसकी पटकथा कैसी होगी किस बैनर की फिल्म होगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. सूत्रों की मानें तो दोनों एक साथ काम करना चाहते हैं और ऐसे में किसी ऐसी पटकथा के इतंजार में है जिसमें दोनों का किरदार दमदार हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










