स्कूली बच्चों को ‘सुल्तान'' दिखाने का आदेश, फंसे बीईओ
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ दिखाने का निर्देश दिया था वहीं अब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी उनसे जवाब तलब करने की तैयारी में है. जिले के अधिकारियों ने बताया कि गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल कुजूर ने सभी प्राइमरी, मिडिल […]
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ दिखाने का निर्देश दिया था वहीं अब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी उनसे जवाब तलब करने की तैयारी में है.
जिले के अधिकारियों ने बताया कि गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल कुजूर ने सभी प्राइमरी, मिडिल तथा हाई स्कूल के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश दिया है कि वे छात्र-छात्राओं को ‘सुल्तान’ फिल्म दिखा सकते हैं.
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यो को 28 जुलाई को जारी आदेश में कहा है कि वे 29 जुलाई से चार अगस्त के बीच स्कूल के बच्चों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का शो दिखा सकते हैं, जिसकी पूर्व सूचना टाकीज संचालक को तथा उनके कार्यालय को भी देने के लिये कहा गया है.
कुजूर ने इस फिल्म को विद्यार्थियों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त फिल्म करार दिया है. यह फिल्म इन दिनों गौरेला के अन्नपूर्णा चित्र मंदिर में दिखाई जा रही है. छविगृह के संचालक ने ही बीईओ को रियायती दर पर बच्चों को फिल्म दिखाने का निर्देश देने के लिए प्रस्ताव दिया था.
अधिकारियों ने बताया कि इस आदेश की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की गई है. इस अनोखे आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय ने इस आदेश के प्रति हैरानी जताते हुए कहा है कि बीईओ कुजूर इसके लिए अधिकृत ही नहीं है.
उपाध्याय ने फिल्म के समय पर भी आपत्ति जाहिर की है तथा कहा है कि स्कूल समय में फिल्म देखने का आदेश देना पूर्णत: हास्यास्पद है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वे इस मामले में बीईओ से जवाब तलब करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










