ePaper

क्‍या ब्रेट ली की ‘अनइंडियन'' की स्‍क्रीनिंग में शामिल होंगे सचिन-शाहरुख ?

Updated at : 30 Jul 2016 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या ब्रेट ली की ‘अनइंडियन'' की स्‍क्रीनिंग में शामिल होंगे सचिन-शाहरुख ?

मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर-अभिनेता ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और प्रीति जिंटा सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों को अपनी पहली फिल्म ‘अनइंडियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. 39 साल के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के साथ फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं. अनुपम शर्मा फिल्म के निर्देशक […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर-अभिनेता ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और प्रीति जिंटा सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों को अपनी पहली फिल्म ‘अनइंडियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

39 साल के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के साथ फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं. अनुपम शर्मा फिल्म के निर्देशक हैं.

ली ने कहा, ‘भारत में रिलीज से पहले यहां फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. हमने कई क्रिकेटरों और बॉलीवुड कलाकारों को न्यौता दिया है. हमने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और प्रीति जिंटा सहित कई लोगों को बुलाया है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिली. लोगों ने फिल्म का खूब लुत्फ उठाया. मुझे लगता है कि भारत में भी लोग इसे पसंद करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola