सलमान मेरे छोटे भाई, कोई लड़ाई नहीं : संजय दत्त

मुंबई : अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ अपने वैमनस्य की खबरों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सलमान उनके छोटे भाई हैं और काम की व्यस्तता के कारण उनकी आए दिन मुलाकात नहीं हो पाती. फिल्म जगत में बेहतरीन दोस्त कहलाने वाले संजय और सलमान तब से साथ नजर नहीं […]
मुंबई : अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ अपने वैमनस्य की खबरों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सलमान उनके छोटे भाई हैं और काम की व्यस्तता के कारण उनकी आए दिन मुलाकात नहीं हो पाती.
फिल्म जगत में बेहतरीन दोस्त कहलाने वाले संजय और सलमान तब से साथ नजर नहीं आये जब से संजय जेल से छूट कर आए हैं. इससे दोनों के बीच सब कुछ ठीक न होने की अटकलें लगाई जाने लगीं.
पूछे जाने पर संजय ने कहा ‘‘सलमान मेरे छोटे भाई हैं. वह हमेशा ही मेरे छोटे भाई थे और रहेंगे.’ उन्होंने चिंकारा के शिकार के मामले में आए फैसले पर खुशी जताई. इस मामले में सलमान को क्लीन चिट दी गई है. संजय का कहना है कि न्याय हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




