महाश्वेता देवी के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं इरफान खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 4:49 PM
मुंबई: फिल्म अभिनेता इरफान खान ने कहा है कि वह प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी का लेखन देश के हाशिये पर पडे समुदायों पर केन्द्रित रहा है और उन्होंने दलितों की आवाज को उठाया. बीते कल […]
मुंबई: फिल्म अभिनेता इरफान खान ने कहा है कि वह प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी का लेखन देश के हाशिये पर पडे समुदायों पर केन्द्रित रहा है और उन्होंने दलितों की आवाज को उठाया.
बीते कल उनका निधन हो गया. वह 91 साल की थीं. लेखिका के निधन पर दुखी ‘पीकू’ के अभिनेता ने उम्मीद व्यक्त की कि उन्होंने जैसी उम्मीद की थी ,देश में वैसा माहौल बनेगा.
49 वर्षीय अभिनेता ने कहा , ‘वह एक बहुत महत्वपूर्ण लेखिका थी, उन्होंने अद्भुत साहित्य की रचना की. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मैं उनके जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘वह जहां कही भी हो, उनकी आत्मा को शांति मिले. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्होंने जैसी कल्पना की थी देश में वैसा माहौल बनेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










