देखें रितिक-पूजा की रोमांटिक कैमेस्ट्री, ‘मोहनजोदाड़ो'' का गाना ''सरसरिया...'' रिलीज

अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ का नया गाना ‘सरसरिया…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में रितिक और पूजा हेगड़े की कैमेस्ट्री बेहद शानदार लग रही है. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 12 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस गाने को शाशा तिरुपति और शाश्वत सिंह ने अपनी […]
अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ का नया गाना ‘सरसरिया…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में रितिक और पूजा हेगड़े की कैमेस्ट्री बेहद शानदार लग रही है. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 12 अगस्त को रिलीज हो रही है.
इस गाने को शाशा तिरुपति और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है. इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है. वहीं इस गाने में दोनों ही कलाकार बेहद प्यारे लग रहे हैं.
आपको बता दें कि रितिक और पूजा पहली बार इस फिल्म में रोमांस करते नजर आयेंगे. पूजा इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं और रितिक के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश भी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




