ePaper

प्रत्‍युषा बनर्जी आत्‍महत्‍या मामला : चार्जशीट में नाम अाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज फरार

Updated at : 25 Jul 2016 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्‍युषा बनर्जी आत्‍महत्‍या मामला : चार्जशीट में नाम अाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज फरार

जमशेदपुर:मुंबई पुलिस की चार्जशीट में नाम अाने के बाद ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्यूषा बनर्जी की मौत मामले में आरोपी उसका ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह फरार हो गया है. आरोपी ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की तलाश में मुंबई पुलिस छापामारी कर रही है. पिछले हफ्ते कोर्ट ने इस मामले में राहुल की एंटिसिपेटरी बेल काे रिजेक्ट […]

विज्ञापन

जमशेदपुर:मुंबई पुलिस की चार्जशीट में नाम अाने के बाद ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्यूषा बनर्जी की मौत मामले में आरोपी उसका ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह फरार हो गया है. आरोपी ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की तलाश में मुंबई पुलिस छापामारी कर रही है. पिछले हफ्ते कोर्ट ने इस मामले में राहुल की एंटिसिपेटरी बेल काे रिजेक्ट कर दिया था.

इसके बाद से ही वे गायब बताया जा रहा है. उल्लेख्यनीय है कि जमशेदपुर की रहनेवाली प्रत्यूषा बनर्जी के मामले में राहुल पर उसे सुसाइड के लिए उकसाने, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगा है. एक अप्रैल को मुंबई में प्रत्यूषा की लाश उसके फ्लैट पर पंखे से लटकी मिली थी. पिछले हफ्ते ही पुलिस ने दायर की 1011 पेज की चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट में पुलिस ने राहुल को धारा 306, 323, 504 और 506 के तहत आरोपी बनाया है.

चार्जशीट में प्रत्यूषा के साथ मारपीट का भी जिक्र है. पुलिस ने 45 गवाहों के दर्ज बयान भी कोर्ट में पेश किये हैं. प्रत्यूषा-राहुल राज के बीच आखिरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की गयी है. राहुल की दोस्त सलोनी शर्मा, प्रत्यूषा की मां और प्रत्यूषा के इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा भी पेश किया गया है. जिस दिन चार्जशीट पेश की गयी थी, उस वक्त राहुल कोर्ट में मौजूद था.

पुलिस ने राहुल के घर मारा छापा, अब करेगी गिरफ्तार

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर के मुताबिक कोर्ट ने राहुल की बेल खारिज कर दी. इस हाल में उन्हें 30 जुलाई को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, लेकिन राहुल का फोन स्विच ऑफ है और लोकेशन भी अनट्रेसेबल बताया जा रहा है. रिपोर्ट में पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जब पुलिस टीम तलाशी में राहुल के अपार्टमेंट पहुंची, तो वहां घर पर ताला लटका मिला. वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर किरण काले के मुताबिक, अगर राहुल मिलता है, तो उसे तुरंत अरेस्ट किया जायेगा.

प्रत्यूषा के पिता भी मुंबई में हैं. जमशेदपुर में राहुल की गिरफ्तारी अाैर प्रत्यूषा काे इंसाफ दिलाने के लिए मार्च का आयाेजन किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola