शाहरुख-आलिया की ‘डियर जिंदगी” का पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोडी जल्द ही आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखाई देगी. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बडे पर्दे पर दिखेंगे. पोस्टर के रिलीज करने के […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोडी जल्द ही आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखाई देगी. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बडे पर्दे पर दिखेंगे.
पोस्टर के रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है.
आलिया ने ट्विटर पर इस फिल्म की एक फोटो के साथ एक नोट साझा किया. इस फोटो में आलिया और शाहरुख किसी चीज के बारे में गंभीरता पूर्वक बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.
#DearZindagi @aliaa08 pic.twitter.com/Gx4Hd0y6Jx
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 19, 2016
सूत्रों की मानें तो फिल्म में शाहरख खान आलिया को उसकी जिंदगी और रिश्तों का तलाशने में मदद करेंगे. इस फिल्म में आदित्य राय कपूर, अली जफर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










