महज एक टेक में उम्दा शॉट देती हैं साक्षी : आमिर खान

Updated:
विज्ञापन
महज एक टेक में उम्दा शॉट देती हैं साक्षी : आमिर खान

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी ‘दंगल’ फिल्म की सह-कलाकार साक्षी तंवर की तारीफ करते हुए कहा है कि इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, साक्षी की परीक्षा से प्रभावित थे जिसकी वजह से वह इस परियोजना का हिस्सा बनीं. आमिर ने बताया, ‘मेरी मां टीवी सीरियल्स देखती हैं और वह साक्षी को […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी ‘दंगल’ फिल्म की सह-कलाकार साक्षी तंवर की तारीफ करते हुए कहा है कि इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, साक्षी की परीक्षा से प्रभावित थे जिसकी वजह से वह इस परियोजना का हिस्सा बनीं.

undefined

आमिर ने बताया, ‘मेरी मां टीवी सीरियल्स देखती हैं और वह साक्षी को काफी पसंद करती हैं. मैंने नितेश को दंगल फिल्म में साक्षी को आजमाने को कहा. उन्होंने साक्षी की परीक्षा ली और वह उनसे प्रभावित हुए. साक्षी एक जबरदस्त अभिनेत्री हैं. वह महज एक टेक में उम्दा शॉट देती हैं.’

गौरतलब है कि साक्षी इस फिल्म में आमिर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होगी.

आमिर ने कहा, ‘वह (साक्षी) कुशल हैं और किरदार की भूमिका निभाते समय उसे आत्मसात करती हैं. बहुत ही कम कलाकारों में मुझे यह खूबी दिखती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola