वीरप्पन की पत्नी ने फिल्म में वीरप्पन को ‘गलत तरीके” से दिखाने पर आलोचना की

चेन्नई: कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की पत्नी वी मुथुलक्ष्मी ने फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की द्विभाषी फिल्म ‘वीरप्पन’ की आलोचना करते हुए दावा किया कि फिल्म में उसके पति को गलत तरीके से दिखाया गया है. उसने लोगों से फिल्म ना देखने की अपील की.उसने कहा, ‘‘एक पत्नी के रूप में केवल मुझे उनकी निजी जिंदगी […]
चेन्नई: कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की पत्नी वी मुथुलक्ष्मी ने फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की द्विभाषी फिल्म ‘वीरप्पन’ की आलोचना करते हुए दावा किया कि फिल्म में उसके पति को गलत तरीके से दिखाया गया है. उसने लोगों से फिल्म ना देखने की अपील की.उसने कहा, ‘‘एक पत्नी के रूप में केवल मुझे उनकी निजी जिंदगी के बारे में पता है. मुझे बिल्कुल नहीं पता कि इस फिल्म निर्देशन ने कैसे यह फिल्म बनायी.” मुथुलक्ष्मी ने कहा, ‘‘मैं उनके साथ चार साल रही थी और मेरी बेटियों का जन्म जंगल में हुआ.
किसी को भी उनकी निजी जिंदगी और पृष्ठभूमि का पता नहीं है. मैं लोगों से यह फिल्म ना देखने की अपील करती हूं.” उसने कहा कि फिल्म उनके पति के जीवन को सही तरह से नहीं दिखाती और उनके लिए फिल्म में ‘गलत शब्दों’ का इस्तेमाल किया गया है और हैरानी जतायी कि क्या वीरप्पन के जिंदा होने पर वे ऐसा करते.वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म हिन्दी और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई. मुथुलक्ष्मी ने कहा कि वह भविष्य में अपने पति के जीवन के ‘तथ्यों’ पर आधारित एक फिल्म बनाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










