‘ऐ दिल है मुश्किल'' में रणबीर-अनुष्‍का के साथ नजर आयेंगी लीजा हेडन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 4:23 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन ने कहा कि करण जौहर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी भूमिका की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मजे किए. फिल्म में लीजा एक छोटी सी भूमिका है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन है. लीजा ने कहा, ‘मैं नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन ने कहा कि करण जौहर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी भूमिका की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मजे किए. फिल्म में लीजा एक छोटी सी भूमिका है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन है.

लीजा ने कहा, ‘मैं नहीं जानती हूं कि मुझे कितना कहने की अनुमति है लेकिन यह चरित्र मेरे द्वारा निभाया गया सबसे मजेदार है. हमारे पास जुलाई में शूटिंग करने के लिए दस दिन और बचे हैं. यह वाकई बहुत अनूठा अनुभव रह.’

‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें फवाद खान भी है. यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होनी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी तो 30 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, ‘हमारे साथ में दृश्य हैं. मेरा छोटा लेकिन बहुत दिलचस्प किरदार है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola