विमान पर छाये रजनीकांत, ”कबाली” के लिए फैंस को चेन्नई पहुंचायेगा विशेष विमान

Updated:
विज्ञापन
विमान पर छाये रजनीकांत, ”कबाली” के लिए फैंस को चेन्नई पहुंचायेगा विशेष विमान

सुपरस्‍टार रजनीकांत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘कबाली’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ‘कबाली’ की एयरलाइन पार्टनर बन गई है और पार्टनर बनने के साथ ही एयर एशिया रजनीकांत के फैंस लिए एक खास तोहफा दे रही है. आप भी रजनीकांत के फैन है तो जानें क्‍या […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार रजनीकांत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘कबाली’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ‘कबाली’ की एयरलाइन पार्टनर बन गई है और पार्टनर बनने के साथ ही एयर एशिया रजनीकांत के फैंस लिए एक खास तोहफा दे रही है. आप भी रजनीकांत के फैन है तो जानें क्‍या है खासइसऑफर में…

आजकल फिल्‍मों के निर्माण में जितना खर्च किया जाता है उससे ज्‍यादा खर्च फिल्‍म के प्रमोशन में भी किया जाता है. दरअसल बैंगलुरु में रहनेवाले रजनीकांत के फैंस 15 जुलाई यानि ‘कबाली’ के रिलीज डेट को चेन्‍नई जाकर फर्स्‍ट डे, फर्स्‍ट शो देखना चाहते हैं तो इस फ्लाइट में उनके लिए खास सुविधा दी गई है.

दरअसल एयर एशिया ने अपने कुछ प्‍लेन को ‘कबाली’ थीम में पेंट किया गया है जो विशेष तौर पर रजनीकांत के फैंस के लिए है. सफर कर रहे यात्रियों के लिए ‘कबाली’ मेन्‍यू भी रखा गया है. 7,860 के खास पैकेज में फ्लाइट की टिकट, फिल्‍म की टिकट, कबाली का मर्चेंडाइज, ऑडियो सीडी, नाश्‍ता, दोपहर का खाना और स्‍नैक्‍स भी शामिल है.

बताते चलें कि रजनीकांत एंड प्रमोशन टीम इस तरह का विशेष प्रमोशन कर नया इतिहास रचना चाहती है. रजनीकांत की ‘कबाली’ का ट्रेलर कुछ ही दिनों पहले ही रिलीज हुआ था जिसमें वे दमदार नजर आ रहे थे. ट्रेलर रिलीज होते के साथ हिट हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola