ePaper

...तो क्‍या अंकिता से ब्रेकअप के बाद कृति को डेट कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत!

Updated at : 17 Jun 2016 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
...तो क्‍या अंकिता से ब्रेकअप के बाद कृति को डेट कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत!

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अभिनेत्री कृति सेनन को डेट कर रहे हैं. दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. जी हां एक अंग्रेजी बेवसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से इस बात का खुलासा किया है. दोनों पिछले कई दिनों से एकदूसरे की फोटो सोशल साइट […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अभिनेत्री कृति सेनन को डेट कर रहे हैं. दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. जी हां एक अंग्रेजी बेवसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से इस बात का खुलासा किया है. दोनों पिछले कई दिनों से एकदूसरे की फोटो सोशल साइट पर शेयर करते आ रहे हैं.

दो महीने पहले ही सुशांत का टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप हुआ था. जिसकी पुष्टि सुशांत ने खुद अपने ट्विटर अकांउट पर की थी. खबरें तो यह भी आई थी कि सुशांत की कृति से बढ़ती नज‍दीकियों के कारण यह ब्रेकअप हुआ. सुशांत और अंकिता दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों ने शादी करने का भी फैसला किया था.

आपको बता दें कि अंकिता से ब्रेकअप के बाद सुशांत से इंस्‍टाग्राम बाय बाय कह दिया था लेकिन अब वे दोबारा इंस्‍टाग्राम पर लौट आये हैं. कृति और सुशांत इनदिनों दिनेश विजन की फिल्‍म ‘राबता’ की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों पहली बार इस फिल्‍म में एकसाथ रोमांस करते नजर आयेंगे.

https://www.instagram.com/p/BGg9H1liO_A/
https://www.instagram.com/p/BFjSN6wiO_2/

कृति ने वर्ष 2014 में फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी यह तीसरी फिल्‍म हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola