ePaper

जानें, रोमांटिक दृश्य पर क्यों बोर हो जाती हैं यामी

Updated at : 14 Jun 2016 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, रोमांटिक दृश्य पर क्यों बोर हो जाती हैं यामी

मुंबई : अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माना सबसे नीरस भरा काम है और यह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है. 27 वर्षीय यामी अपनी आगामी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ में नजर आएंगी. यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और इसमें अभिनेत पुलकित समा्रट भी हैं. यामी ने कहा, […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माना सबसे नीरस भरा काम है और यह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है. 27 वर्षीय यामी अपनी आगामी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ में नजर आएंगी. यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और इसमें अभिनेत पुलकित समा्रट भी हैं. यामी ने कहा, ‘‘पर्दे पर रोमांटिक दृश्य करना सबसे नीरस भरा काम है. हम अत्यधिक ठंड जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में शूटिंग करते हैं.

उन सभी अभिनेताओं को हमारा सम्मान जो कठिन मौसम में शूटिंग करते हैं क्योंक यह आसान काम नहीं है.’ फिल्म ‘‘विकी डोनर’ की अभिनेत्री को लगता है कि फिल्म में सह-अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल बनना बहुतजरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म में कलाकारों के बीच अच्छे तालमेल की आवश्यकता होती है.’ इससे पहले यामी और पुलकित फिल्म ‘‘सनम रे’ में भी साथ में काम कर चुके हैं और अब उनकी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ 17 जून को रिलीज होने जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola