जानिये अनुपम केर की 500वीं फिल्म में क्या होगा खास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ह्यूस्टन : अभिनेता अनुपन खेर ने अपने शानदार अभिनय केरियर में एक और मुकाम हासिल करते हुये हॉलीवुड की एक फिल्म ‘द बिग सीक’ साइन की है जो उनकी 500 वीं फिल्म होगी. करीब 32 साल पहले पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म ‘सारांश’ से अपने केरियर की शुरुआत करने वाले 61 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म […]
विज्ञापन
ह्यूस्टन : अभिनेता अनुपन खेर ने अपने शानदार अभिनय केरियर में एक और मुकाम हासिल करते हुये हॉलीवुड की एक फिल्म ‘द बिग सीक’ साइन की है जो उनकी 500 वीं फिल्म होगी. करीब 32 साल पहले पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म ‘सारांश’ से अपने केरियर की शुरुआत करने वाले 61 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेताओं होली हंटर, जोए कजान, रे रोमानो, कुमैल ननजियानी और अदील अख्तर सहित कई अन्य के साथ नजर आएंगे. जुड अप्टोव के निर्माण में बनने वाली फिल्म की कहानी ननजियानी और गोरडॉन के अपने रिश्ते पर आधारित है जो पाकिस्तान में जन्मे पुरुष और अमेरिका में जन्मी महिला हैं.
खेर कुमैल ननजियानी के पिता की भूमिका अदा कर रहे हैं. रोमानो और हंटर कजान के चरित्र के माता-पिता की भूमिका में होंगे. पाकिस्तान मूल के अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडी अभिनेता और पॉडकास्ट मेजबान ननजियानी ने एक लेखिका, हॉस्य निर्माता एमिली वी गोरडोन से शादी की थी. उन्हें बूकर पुरस्कार मिला था और उन्होंने जुलाई 2014 में कॉमेडी सेन्ट्रल से प्रसारित होने वाले हास्य कार्यक्रम ‘द मेल्टडान विद जॉन एंड कुमैल’ का निर्माण किया था. बेरी मेंडल भी इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और फिल्मनेशन इसमें धन निवेश कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










