वीरे दी वेडिंग के लिए तैयार सोनम कपूर, इंस्ट्राग्राम पर की घोषणा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : आगामी फिल्म ‘‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ अब अभिनेत्री सोनम कपूर भी काम करेंगी. फिल्म की महिला टीम में शिखा तलसानिया भी शामिल हैं. मुख्य रूप से महिला किरदारों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल्म ‘‘खूबसूरत’ से प्रसिद्धि पा चुके निर्देशक शशांक घोष करेंगे और […]
विज्ञापन
मुंबई : आगामी फिल्म ‘‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ अब अभिनेत्री सोनम कपूर भी काम करेंगी. फिल्म की महिला टीम में शिखा तलसानिया भी शामिल हैं. मुख्य रूप से महिला किरदारों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल्म ‘‘खूबसूरत’ से प्रसिद्धि पा चुके निर्देशक शशांक घोष करेंगे और इसका निर्माण एकता कपूर और सोनम की बहन रिया कपूर के द्वारा किया जा रहा है. सोनम ने ट्वीट किया कि, ‘‘ ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरी अगली फिल्म है. रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की टीम. परंपराओं व सीमाओं को तोड़ती फिल्म. नया युग. स्त्रीवाद.
ऐसा पहली बार होगा कि फिल्म ‘‘नीरजा’ की31 वर्षीयअभिनेत्री सोनम और 35 वर्षीय अभिनेत्री करीना कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगीं. हालांकि सोनम ने स्वरा के साथ इससे पहले भी काम कर चुकी है जिसमें ‘‘रांझणा’ और ‘‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में शामिल है. अनुभवी अभिनेता टिकू तलसानिया की बेटी शिखा ने 2009 में आयी एक फिल्म ‘‘वेक अप सीड’ में रणबीर कपूर की दोस्त की भूमिका में यादगार अभिनय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










