शादी के बाद अब ये क्या करने लगी बिपाशा बसु

मुंबई : गत 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के काण सुर्खियों में रही अभिनेत्री बिपाशा बसु अब कुछ अलग करने जा रहीं है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर की है. अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों ‘फुटवियर डिजाइनिंग’ में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. बिपाशा आखिरी बार बडे […]
मुंबई : गत 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के काण सुर्खियों में रही अभिनेत्री बिपाशा बसु अब कुछ अलग करने जा रहीं है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर की है. अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों ‘फुटवियर डिजाइनिंग’ में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. बिपाशा आखिरी बार बडे पर्दे पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थी.
नवविहाहित अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने इस नए सृजन को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. सोने के रंग वाले स्नीकर जूतों की तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘‘ मैंने सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड के नए धातु रंगों मैं सबसे अधिक बिकने वाले जूते डिजाइन किए हैं. ताकि हर रोज आपके दिन की शुरुआत सुखद और चमकदार हो. अपने जूते टीएचईएलएबीईएलएलआईएफई डॉट कॉम पर पाएं.’
इसबीच ‘राज’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बिपाशा बासु सिंह ग्रोवर कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










