ePaper

मेरे कैरियर को ब्रेक नहीं लगा : विद्या बालन

Updated at : 10 Jun 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे कैरियर को ब्रेक नहीं लगा : विद्या बालन

मुंबई : कुछ वर्ष पहले अभिनेत्री विद्या बालन ‘द डर्टी पिक्चर”, ‘‘कहानी” जैसी फिल्मों के साथ अपने करियर के शीर्ष पर थीं और फिर उसके बाद एक ऐसा दौर आया जब उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पायीं. लेकिन अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह अपने करियर को फिर से शुरू करने […]

विज्ञापन

मुंबई : कुछ वर्ष पहले अभिनेत्री विद्या बालन ‘द डर्टी पिक्चर”, ‘‘कहानी” जैसी फिल्मों के साथ अपने करियर के शीर्ष पर थीं और फिर उसके बाद एक ऐसा दौर आया जब उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पायीं. लेकिन अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह अपने करियर को फिर से शुरू करने की जरूरत महसूस नहीं करती. विद्या, हिंदी फिल्म इंडस्टरी में महिला-केंद्रित फिल्मों का दौर वापस लेकर आयी थीं.

लेकिन बाद में रिलीज हुई ‘‘घनचक्कर”, ‘‘बॉबी जासूस” और ‘‘हमारी अधूरी कहानी” जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस कोई कमाल करने में असफल रही. अभिनेत्री आज रिलीज हो रही अपनी फिल्म ‘‘तीन” को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस वर्ष बहुत दिनों से इंतजार की जा रही उनकी फिल्म ‘‘कहानी 2” के रिलीज होने की भी संभावना है. विद्या ने कहा, ‘‘प्रत्येक फिल्म के साथ आपके के पास उम्मीद होती है. मैं हिट और फ्लॉप को करियर के हिस्से के रुप में देखती हूं.

ऐसा संभव नहीं है कि फिल्में या तो सिर्फ हिट हों या फ्लॉप. मुझे नहीं लगता कि किसी भी तरह से मेरे करियर को फिर से शुरु करने की जरूररत है.” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं उम्मीद कर रही हूं कि यह (कहानी 2) अच्छा करेगी. मैं काम कर रही हूं और इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं. मैं एक फिल्म के सफल या असफल होने को लेकर चिंतित नहीं होती.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola