ePaper

''बाहुबली 2'' के लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं तमन्‍ना भाटिया, PHOTO

Updated at : 09 Jun 2016 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
''बाहुबली 2'' के लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं तमन्‍ना भाटिया, PHOTO

अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया इनदिनों एस एस राजामौली की आगामी फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में कुछ तस्‍वीरें सामने आई जिसमें अभिनेत्री घुड़सवारी के गुर सीखती नजर आ रही है. तमन्‍ना ‘बाहुबली’ में अवंतिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्‍म की दूसरी […]

विज्ञापन

अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया इनदिनों एस एस राजामौली की आगामी फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में कुछ तस्‍वीरें सामने आई जिसमें अभिनेत्री घुड़सवारी के गुर सीखती नजर आ रही है. तमन्‍ना ‘बाहुबली’ में अवंतिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

फिल्‍म की दूसरी सीरीज में भी उनका किरदार काफी चैलेजिंग भरा होगा. तमन्‍ना को ट्रेनर जीतू वर्मा हैं जो इससे पहले कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्‍हा जैसी अभिनेत्रि‍यों को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं. ‘बाहुबली’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्‍म में प्रभास ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

https://www.instagram.com/p/BGYdeQ3j2ZU/

तमन्‍ना का कहना है कि,’ फिल्‍म में घुड़सवारी के अलावा मैंने तलवारबाजी और कई एक्‍शन सीन किये है. घुड़सवारी के दौरान शुरूआत में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में मुझे बहुत मजा आया.’

बीते दिनों जारी एक बयान में राजामौली ने इस फिल्‍म का खुलासा किया था वे इस फिल्‍म में और बेहतरीन तरीके से भव्‍यता और रचनात्‍मकता पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. दर्शक भी इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं क्‍योंकि सभी जानना चाहते हैं ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola