ePaper

जानें, आलिया भट्ट ने क्‍यों चुनी थी ‘उड़ता पंजाब'', खोला राज ?

Updated at : 09 Jun 2016 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, आलिया भट्ट ने क्‍यों चुनी थी ‘उड़ता पंजाब'', खोला राज ?

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुकी हैं और उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में इसलिए काम किया क्योंकि वह अपनी नई किस्म की भूमिका से दर्शकों को एक बार फिर आश्चर्यचकित करना चाहती थीं. ‘हाईवे’ और ‘2 स्टेट्स’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुकी हैं और उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में इसलिए काम किया क्योंकि वह अपनी नई किस्म की भूमिका से दर्शकों को एक बार फिर आश्चर्यचकित करना चाहती थीं.

‘हाईवे’ और ‘2 स्टेट्स’ में अपने शानदार अभिनय से प्रशंसकों को प्रभावित करने वाली 23 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि उनका हमेशा से इस तरह की भूमिकाएं निभाने का इरादा रहा है जिसकी कल्पना लोगों ने नहीं की हो.

‘उडता पंजाब’ में एक बिहारी लड़की का उनका किरदार बिल्कुल ऐसा ही है. आलिया ने कहा, ‘जिस चीज ने मुझे इस फिल्म को करने के लिए आकर्षित किया वह यह है कि किसी ने भी मुझे इस तरह की भूमिका में देखने की कल्पना नहीं की होगी और मुझे यह चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प लगा. मैं बहुत खुश हूं कि यह मेरे पहले के किरदारों से बिल्कुल अलग है. फिल्म की कहानी भी बहुत खास है.’

उन्होंने कहा, ‘शायद यह भूमिका इस तरह की है जिसे निभाने की कल्पना मैंने खुद भी नहीं की थी लेकिन मैंने हमेशा से ऐसी भूमिकाएं निभानी चाही हैं जो मुझसे अलग हो. मैंने ऐसी भूमिकाएं चाही जो जरुरी नहीं कि बिल्कुल अलग तरह की हो बल्कि ऐसी हो जिसकी लोगों ने मुझसे उम्मीद नहीं की होगी.’

आलिया ने फिल्म के लिए बिहारी लहजे पर ठीक से काम करने के अलावा बॉडी लैंग्वेज पर भी कडी मेहनत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola