‘हाफ गर्लफ्रेंड'' की शूटिंग शुरू, बिहारी ब्वॉय माधव झा बनेंगे अर्जुन कपूर

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है. फिल्म में अर्जुन कपूर एक बास्केटबाल खिलाडी की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म इसी नाम से चेतन भगत द्वारा लिखे गए उपन्यास […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है. फिल्म में अर्जुन कपूर एक बास्केटबाल खिलाडी की भूमिका निभा रहे हैं.
यह फिल्म इसी नाम से चेतन भगत द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है जिसमें एक बिहारी लडका उस लडकी का दिल जीतने की जुगत में रहता है जिससे वह प्यार करता है. फिल्म में रिया सोमानी का किरदार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर निभायेंगी. वो भी बॉस्केट बॉल प्लेयर की किरदार में दिखाई देंगी.
Finally, the story comes to life. Big day as #HalfGirlfriend begins shoot! @mohit11481 @arjunk26 @ShraddhaKapoor pic.twitter.com/qYcPc6fasd
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) June 8, 2016
इस फिल्म के निर्माताओं में से एक भगत ने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त वाली तस्वीर के साथ लिखा, ‘अंतत: इस कहानी ने मूर्त रुप ले लिया. हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरु हो गई.’ यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है.
अर्जुन कपूर इससे पहले फिल्म ‘की एंड का’ के लिए खासा सुर्खियां बटोर चुके हैं. उन्होंने फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर के पति का किरदार निभाया था. वहीं श्रद्धा हाल ही में फिल्म ‘बागी’ में नजर आई थी. दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




