HAPPY B''DAY: खाली समय में पेटिंग करना पसंद करती हैं सोनाक्षी सिन्हा, जानें 10 बातें

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनाक्षी जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी हैं. पहली ही फिल्म ‘दबंग’ में सोनाक्षी ने अभिनेता सलमान खान के आपोजिट काम किया और हिट हो गई. सोनाक्षी एक फैशन डिजायनर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और […]
बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनाक्षी जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी हैं. पहली ही फिल्म ‘दबंग’ में सोनाक्षी ने अभिनेता सलमान खान के आपोजिट काम किया और हिट हो गई. सोनाक्षी एक फैशन डिजायनर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह ‘दबंग’ की रज्जो बन गई. जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें…
1. सोनाक्षी का जन्म बिहार के पटना में हुई थी. सोनाक्षी 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. उनके भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा जुड़वा है.
2. सोनाक्षी को फोटोग्राफी का बेहद शौक है इसलिये वे समय-समय पर अपने फैंस के लिए ट्विटर पर अपने फोटो शेयर करती रहती हैं. सोनाक्षी को घूमने का भी बहुत शौक है.
.jpg&w=3840&q=75)
3. अपने फेंड्स का दिल रखने के लिए उन्होंने कई बार रैंपवॉक भी किया. सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो कभी फिल्मों में काम करेंगी.
4. सोनाक्षी ने अभी तक अपनी किसी भी फिल्म में किस सीन नहीं दिया है और न ही बिकनी पहनी है. बॉलीवुड में उन्होंने साड़ी में इंट्री की और दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया.
5. ‘दबंग’ के लिए सोनाक्षी ने अपना वजन भी घटाया था. अक्षय कुमार के साथ उन्होंने फिल्म ‘राउड़ी राठौर’ में काम किया जिसके बाद एकबार फिर सोनाक्षी ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा.
6. सोनाक्षी और खाने के साथ-साथ पेटिंग करने का भी बेहद शौक है. अपने खाली समय में वो पेटिंग करना बेहद पसंद करती हैं.
7. फिल्म ‘लूटेरा’ में उन्होंने एक ही गाने में 9 अलग-अलग साडिया पहनी है जो बहुत महंगी थी. इस फिल्म में वे अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आई थी.
.jpg&w=3840&q=75)
8. सोनाक्षी जल्द ही फिल्म ‘अकीरा’ में पहली बार अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आयेंगी. इस फिल्म को ए.आर. मुरुगदोस डायरेक्ट कर रहे हैं.
9. ‘फोर्स 2’ में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगी. यह वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है.
10. सोनाक्षी जल्द ही पाकिस्तानी उपन्यास ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ पर बन रही बॉलीवुड फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आयेंगी. वर्ष 2014 में प्रकाशित पत्रकार-लेखक सबा इम्तियाज की कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर पुस्तक के केंद्र में कराची में रहने वाली 20 वर्षीय रिपोर्टर आयशा खान और उसकी कहानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




