बॉक्स-ऑफिस पर कमाई को ध्यान में रखकर कभी फिल्में नहीं करती: ऐश्वर्या राय

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि वह कभी भी यह देखकर फिल्म नहीं करती हैं कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी. ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘सरबजीत’ की काफी चर्चा हो रही है और यह समूचे देश में देखी जा रही है. ऐश्वर्या […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि वह कभी भी यह देखकर फिल्म नहीं करती हैं कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी. ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘सरबजीत’ की काफी चर्चा हो रही है और यह समूचे देश में देखी जा रही है.
ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने फिल्में कभी भी इस नजरिये (बॉक्स ऑफिस) से नहीं की हैं लेकिन इस हफ्ते के दौरान उन्हें टीम और इंडस्टरी की ओर से सुनने में आ रहा है कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म कमाई करेगी. हालांकि, ऐश्वर्या ने कहा कि वह खुद इसका आकलन नहीं करती हैं.
उन्होंने कहा, ‘यह आपसी चर्चा के साथ आगे बढेगी. यह एक संवेदनशील विषय है और यह दर्शकों के समर्थन से आगे बढेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










