”प्‍यारी बिंदु” के लिए 25 घंटे तक जागी परिणिति चोपड़ा, तस्‍वीर की पोस्‍ट

Updated:
विज्ञापन
”प्‍यारी बिंदु” के लिए 25 घंटे तक जागी परिणिति चोपड़ा, तस्‍वीर की पोस्‍ट

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपडा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मेरी प्‍यारी बिंदु’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. अपने किरदार को और मजबूत करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है. हाल ही में उन्‍हें शूटिंग के दौरान 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक जागना पड़ा. इसकी जानकारी खुद परिणिति ने दी. उन्‍होंने ट्वीट […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपडा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मेरी प्‍यारी बिंदु’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. अपने किरदार को और मजबूत करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है. हाल ही में उन्‍हें शूटिंग के दौरान 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक जागना पड़ा. इसकी जानकारी खुद परिणिति ने दी.

उन्‍होंने ट्वीट किया,’ 25 घंटों तक जागी. बिंदु बहुत थक गई है.’ उन्‍होंने अभिनेता आयुष्‍मान खुराना के साथ एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है. तस्‍वीर में परिणिति शार्ट्स पहनकर रिक्‍शा में खड़ी होकर गाना गाने की एक्टिंग कर रही हैं और आयुष्‍मान रिक्‍शा चला रहे हैं.

परिणिति-आयुष्‍मान पहली बार पर्दे पर रोमांस करते नजर आयेंगे. परिणिति इस फिल्‍म में गाती हुई भी नजर आयेंगी. परिणिति ने अपने एक बयान में कहा था कि वो इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. आयुष्‍मान अच्‍छा गाते हैं और वो खुद भी इस फिल्‍म में गाने वाली हैं.

इस फिल्‍म के निर्देशक अक्षय रॉय है और निर्माता मनीष शर्मा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola