बेटी आदिरा संग आदित्य की इस फिल्म में नजर आ सकती हैं रानी मुखर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 1:46 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं. चर्चाओं की मानें तो रानी अपने पति आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में बेटी आदिरा संग नजर आ सकती हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. रणवीर और वाणी की जोड़ी पहली […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं. चर्चाओं की मानें तो रानी अपने पति आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में बेटी आदिरा संग नजर आ सकती हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
रणवीर और वाणी की जोड़ी पहली बार फिल्म में एकसाथ नजर आनेवाली है. वाणी की यह दूसरी फिल्म हैं. उन्होंने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आई थी.
फिल्म के दो पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें रणवीर-वाणी एकदूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें दोनों कलाकारों के बीच कई इंटीमेट सीन भी होगे. इस फिल्म से आदित्य लंबे समय बाद निर्देशन के क्षेत्र में उतरे हैं.
रानी मुखर्जी इससे पहले आखिरी बार फिल्म ‘मर्दानी’ में नजर आई थी. दर्शकों ने उनके किरदार को सराहा था. अब वे अपनी बेटी आदिरा के साथ ‘बेफिक्रे’ में स्पेशल अपीयरेंस देती नजर आयेंगी. आपको बता दें कि आदिरा 9 दिसंबर 2015 को पैदा हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










