…और अब लद्दाख में नजर आयेगी सलमान-कबीर की जोड़ी

Updated:
विज्ञापन
…और अब लद्दाख में नजर आयेगी सलमान-कबीर की जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर तो चर्चा में हैं ही, साथ ही कबीर खान के साथ लद्दाख की सैर करने को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. जी हां जल्‍द ही सलमान कबीर की फिल्‍म की पहली कड़ी की शूटिंग लद्दाख में करेंगे. फिल्‍म की शूटिंग जुलाई माह से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर तो चर्चा में हैं ही, साथ ही कबीर खान के साथ लद्दाख की सैर करने को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. जी हां जल्‍द ही सलमान कबीर की फिल्‍म की पहली कड़ी की शूटिंग लद्दाख में करेंगे. फिल्‍म की शूटिंग जुलाई माह से शुरू होगी.

कबीर ने फिल्‍म के बारे में ज्‍यादा खुलासा न करते हुए बस यही जानकारी दी कि फिल्‍म की शूटिंग जुलाई माह से शुरू होगी और पहली कड़ी लद्दाख में शूट की जायेगी. सलमान और कबीर ने इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ में नजर आ चुकी है.

‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में की गई थी. कुछ तस्‍वीरें सलमान की बहन अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर शेश्‍र की थी. अब कबीर आनेवाली फिल्‍म में लद्दाख की खूबसूरती को फिल्‍म में कैद करनेवाले हैं.

आपको बता दें ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं ईद के मौके पर सलमान की ‘सुल्‍तान’ रिलीज होगी. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola