प्यार में पड़ कर मैं ‘बदनाम” हो गया : पुलकित सम्राट

Updated:
विज्ञापन
प्यार में पड़ कर मैं ‘बदनाम” हो गया : पुलकित सम्राट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का कहना है कि बार-बार प्यार में पड़ने के कारण अब वह ‘बदनाम’ हो गये हैं. आने वाली फिल्म ‘जुनूनियत’ में यामी गौतम के साथ रोमांस करते नजर आने वाले अभिनेता के बारे में कहा जाता है कि वह कई बार प्यार में पड चुके हैं. यह पूछे जाने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का कहना है कि बार-बार प्यार में पड़ने के कारण अब वह ‘बदनाम’ हो गये हैं. आने वाली फिल्म ‘जुनूनियत’ में यामी गौतम के साथ रोमांस करते नजर आने वाले अभिनेता के बारे में कहा जाता है कि वह कई बार प्यार में पड चुके हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी प्यार में पडे हैं पुलकित ने बताया, ‘लव में फॉल कर-कर के बदनाम हो चुका हूं.’ ‘फुकरे’ के अभिनेता कल यहां पर फिल्म के ट्रेलर लांच होने के मौके पर बोल रहे थे. विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘जुनूनियत’ में एक बार फिर पुलकित और यामी की जोडी देखने को मिलेगी.

इससे पहले यह जोडी ‘सनम रे’ में नजर आयी थी. ‘विक्की डोनर’ की अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में वह अपने पंजाबी चरित्र से ताल्लुक रखती हैं और वह देखना चाहती हैं कि दर्शक इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं. ‘जुनूनियत’ 24 जून को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola