रणबीर संग किसिंग सीन करने से ऐश्वर्या राय ने किया इनकार, बताई वजह ?

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर के साथ लिप-लॉक सीन करने से मना कर दिया है. फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. दरअसल करण दोनों कलाकारों (ऐश्वर्या और रणबीर) के बीच कुछ इंटीमेट सीन फिल्माना चाहते […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर के साथ लिप-लॉक सीन करने से मना कर दिया है. फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.
दरअसल करण दोनों कलाकारों (ऐश्वर्या और रणबीर) के बीच कुछ इंटीमेट सीन फिल्माना चाहते थे और दोनों के बीच एक लिपलॉक सीन भी फिल्माना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या के मना करने के बाद करण ने इस सीन को स्क्रिप्ट से हटा दिया.
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने करण को यह स्पष्ट कर दिया कि वे किसिंग सीन को लेकर सहज नहीं हैं और फिल्म में लिपलॉक सीन नहीं दे सकती. करण ने भी ऐश्वर्या का सम्मान करते हुए इस बात को सहर्ष स्वीकार कर लिया.
वर्ष 2102 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद करण इस फिल्म को निर्देशन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










