”पर्पल लिपस्टिक” को लेकर बोलीं ऐश्वर्या,” सबकुछ कंपनी ने तय किया…”

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाकर रेड कार्पेट पर क्या उतरीं सबकी निगाहें उनपर टिक गई. कभी सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठा तो कभी इवेंट्स में ऐश्वर्या से कई सवाल पूछे गये. पहले तो इस मामले में ऐश्वर्या ने चुप्पी साधे रखी लेकिन अब उनके धैर्य […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाकर रेड कार्पेट पर क्या उतरीं सबकी निगाहें उनपर टिक गई. कभी सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठा तो कभी इवेंट्स में ऐश्वर्या से कई सवाल पूछे गये. पहले तो इस मामले में ऐश्वर्या ने चुप्पी साधे रखी लेकिन अब उनके धैर्य का बांध टूट गया.
हाल ही में ऐश्वर्या अपनी फिल्म के ‘सरबजीत’ के प्रमोशन को लेकर एक इवेंट में पहुंची तो उनसे पर्पल लिपस्टिक से जुड़े कई सवाल पूछे गये. ऐश्वर्या ने अपने जवाब में कहा,’ मैं जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर हूं उसी ने मेरे मेकअप से लेकर मेरे ड्रैस तक सबकुछ तय किया. पर्पल लिपस्टिक लगाना उसी का फैसला था मेरा नहीं.’
ऐश्वर्या को कई लोगों की आलोचनाओं की सामना करना पड़ा तो कई लोगों को उनका यह स्टाईलिश अंदाज पसंद आया है. वहीं ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन का कहना है कि ऐश्वर्या पर्पल लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










