जानें किस महीने और किस दिन सलमान खान लेंगे लूलिया संग ''सात फेरे''

Updated at : 18 May 2016 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
जानें किस महीने और किस दिन सलमान खान लेंगे लूलिया संग ''सात फेरे''

मुंबई : बॉलीवुड के सबसे योग्‍य ‘कुंवारे’ सलमान खान की शादी की चर्चा इन दिनों चारों ओर है. बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी अटकलें तेज है कि सलमान खान साल के अंत यानी दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने इस बाबत एक खर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सबसे योग्‍य ‘कुंवारे’ सलमान खान की शादी की चर्चा इन दिनों चारों ओर है. बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी अटकलें तेज है कि सलमान खान साल के अंत यानी दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने इस बाबत एक खर छापी है जिसके अनुसार सलमान के परिवारवालों ने शादी की तारीख लगभग तय ली है.

संभवत: यह तारीख 27 दिसंबर होगी इसी दिन सुपरस्‍टार सलमान खान का जन्‍मदिन भी है. मीडिया की माने तो सलमान आजकल अपनी कथित गर्लफ्रेंड और रोमनियाई टीवी प्रेजेंटर लूलिया वंतूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में व्यस्त हैं. आपको बता दें कि सलमान खान की गर्लफ्रेंज यूलिया वंतूर पहले से ही शादीशुदा है. पिछले दिनों प्रीति जिंटा के शादी के रिसेप्शन में सलमान का लूलिया संग आना इस गॉसिप को और तूल देने जैसा साबित हुआ है.

गौरतलब है कि सलमान और लूलिया की मुलाकात फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के करीब होने की खबरें आने लगी. अब दोनों की शादी की खबरें आ रही है. कई बार लूलिया सलमान की फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं. पूरी फैमिली के साथ डिनर करती लूलिया की तसवीर हाल ही में सामने आई थी. वहीं सलमान ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियली अनांसमेंट नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola