‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिख चुका ये एक्टर ‘धुरंधर 2’ में कौन है? जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ एक्टर राकेश बेदी

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली बने राकेश बेदी ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को चौंका दिया है, उनके सीन पर लोग खूब तालियां बजा रहे हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच फिल्म के कई किरदार भी चर्चे में आ गए है. फिल्म में रणवीर सिंह यानी हमजा का किरदार लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं एक और कलाकार ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच लिया है. फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी एक बार फिर अपना पुराना शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने फिल्म में अपने किरदार से लोगों को काफी इंप्रेस किया है और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.

हर किरदार में फिट बैठते हैं राकेश बेदी

राकेश बेदी की खास बात यह है कि वो हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं. चाहे कॉमेडी हो या सीरियस रोल, वो हर अंदाज में अच्छे लगते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी नेचुरल होती है कि दर्शक उनसे तुरंत जुड़ जाते हैं.

टीवी पर भी जीत चुके हैं दिल

फिल्मों से पहले राकेश बेदी टीवी पर भी खूब नाम कमा चुके हैं. उन्होंने पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाबूलाल’ का किरदार निभाया था. यह किरदार एक बिजनेसमैन का था, जो शो में तारक मेहता के बॉस के रूप में नजर आया है, हालांकि उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है.

‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली ने मचाया धमाल

फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है, जो एक पॉलिटिशियन है. कहानी में उनका रोल काफी अहम है और आगे चलकर वो फिल्म के हीरो के परिवार से भी जुड़ जाते हैं. उनके किरदार में एक अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

दर्शकों को पसंद आ रहा उनका अंदाज

‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. भले ही फिल्म में कई बड़े सितारे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है. उनके सीन पर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में तोड़ा बॉक्स ऑफिस का ग्लोबल रिकॉर्ड, क्या दंगल को भी पीछे छोड़ देगी फिल्म?

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola